बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप: शव ले जाने के लिए नहीं मिला एंबुलेंस, आक्रोशित परिजनों ने जमकर किया हंगामा

allegations of negligence on doctors
Publish : 22-08-2023 8:44 PM Updated : 22-08-2023 8:44 PM
Views : 61

बेगूसराय सदर अस्पताल ने एक बार फिर से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 के राजा कुमार की कल दोपहर 1 बजे तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया।

 

उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सदर अस्पताल में भर्ती होने से पहले राजा कुमार अपने पैर पर चल रहा था। लेकिन चिकित्सकों द्वारा इलाज में लापरवाही के कारण उसकी मौत हुई। इतना ही नहीं मरीज के एडमिट होने के बाद सिर्फ एक स्लाइन लगाकर एवं कुछ इंजेक्शन देकर खाना पूर्ति किया गया।

 

परिजनों का आरोप है कि जब भी चिकित्सकों से हालत के लिए पूछा तो उन्होंने डांट फटकार कर भगा दिया। डॉक्टरों ने जो भी दवा मंगाई उसे लाया गया, लेकिन फिर भी राजा की जान नहीं बच सकी। हद तो तब हो गई जब राजा की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से एम्बुलेंस की मांग की, लेकिन विभाग द्वारा उसे भी मुहैया नहीं कराया गया। अंत में परिजनों को ठेले पर डालकर शव ले जाना पड़ा। हालांकि इस बीच परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में आक्रोश में दिखाया गया। ऐसे में यहां पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

थैले में 5 दिन की बच्ची को फेंका: बेगूसराय में चाय वाले

थैले में 5 दिन की बच्ची को फेंका: बेगूसराय में चाय वाले

30-08-2023 8:14 PM
Chandrayaan 3: Landing Live Update – चांद पर लहराया तिरंगा इसरो ने

Chandrayaan 3: Landing Live Update – चांद पर लहराया तिरंगा इसरो ने

23-08-2023 11:46 PM
बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप: शव ले

बेगूसराय सदर अस्पताल में डॉक्टरों पर लगा लापरवाही का आरोप: शव ले

22-08-2023 8:44 PM
बेगूसराय में मां-बाप ने नवजात को छोड़ा:1 महीने की बच्ची को बोरे

बेगूसराय में मां-बाप ने नवजात को छोड़ा:1 महीने की बच्ची को बोरे

22-08-2023 7:44 PM