Begusarai News: बेगूसराय में नवविवाहिता की अंगूठी के लिए हत्या: परिजनों ने लगाया फांसी पर लटका कर मारने का आरोप, आरोपी पति गिरफ्तार

family members accused of killing
Publish : 24-05-2023 7:13 PM Updated : 24-05-2023 7:13 PM
Views : 340

बेगूसराय में एक विवाहिता महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना एसकमाल थाना क्षेत्र के रहुआ गांव की है। मृतिका महिला की पहचान रहुआ निवासी अरविंद कुमार की पत्नी जूली कुमारी (31) के रूप में हुई है। फिलहाल जूली के मायके वाले ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना में फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

 

एसकमाल थाना की पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। मृतका के भाई ने बताया कि बुधवार की सुबह के वक्त फोन आया कि मेरी बहन की मौत हो गई है। जब हम लोग वहां पर पहुंचे तो देखा कि उसके गले पर रस्सी का निशान दिख रहा था। उसके ससुराल वाले पिछले कुछ दिनों से उसे काफी तंग तबाह कर रहे थे।

 

पति और उनके ससुराल वालों का कहना था कि अंगूठी और दहेज में कुछ और सामान हम लोगों को चाहिए। इस कारण वह लगातार परेशान रह रही थी। हम लोग समझ रहे थे कि मामले को निपटा लिया जाएगा। पर उसके ससुराल वालों ने दहेज के कारण उसकी हत्या कर दी है।

 

वहीं जूली को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसमें से एक पुत्र और एक पुत्री शामिल है। इस घटना के बाद मायके वालों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं बुधवार की दोपहर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    Begusarai News: बेगूसराय में गला रेतकर पत्नी की हत्या का प्रयास: जीजा

    30-05-2023 2:55 PM
    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    17 साल बाद मिली किडनैप लड़की: किराए के मकान में रहती थी

    27-05-2023 12:41 PM
    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    Begusarai News: बेगूसराय में महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों

    27-05-2023 12:34 PM
    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    Sarkari Job Scam in Begusarai: सरकारी नौकरी का लोभ पड़ा महंगा, बेगूसराय

    25-05-2023 10:32 AM