बेगूसराय में विवाहिता ने की आत्महत्या: फंदे से लटकता मिला शव, पति ने कहा- कोई विवाद भी नहीं था

dead body found hanging from
Publish : 21-05-2023 8:18 PM Updated : 21-05-2023 8:18 PM
Views : 216

बेगूसराय में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर की है। मृत महिला की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजाराम सदा की 30 वर्षीय पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है। मृतक महिला की पति राजा राम सदा ने बताया कि 19 मई को घर से प्रदेश कमाने के लिए निकले थे। जब बनारस के पास तकरीबन 12 बजे रात में पहुंचे तो पता चला कि पत्नी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।

 

पति जा रहा था दिल्ली, बीच रास्ते से लौटा

उन्होंने बताया कि रास्ते से ही फिर वापस अपना घर लौटना पड़ा, जहां घर में फंदे से लटका हुआ अनीता के शव को पाया गया। उन्होंने बताया कि घर में कोई ऐसा विवाद नहीं था इसके बावजूद भी अनीता ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह समझ में नहीं आ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि परदेस जाने से पहले सभी लोग घर में खुश थे। खुश रहने के बाद ही घर से निकले थे। जब बनारस के पास पहुंचे तो पता चला कि अनीता गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहकर मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण-पोषण करते थे। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भगवानपुर थाने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला के दो पुत्र और दो पुत्री है।

Road Accident In Begusarai: गड्ढे में पलटी DJ गाड़ी, युवक की मौत..

Road Accident In Begusarai: गड्ढे में पलटी DJ गाड़ी, युवक की मौत..

25-05-2023 10:37 AM
Begusarai News: बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार: ससुर ने कहा-मोबाइल

Begusarai News: बेगूसराय में विवाहिता की संदिग्ध मौत,पति गिरफ्तार: ससुर ने कहा-मोबाइल

24-05-2023 7:09 PM
Begusarai News: बेगूसराय में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक

Begusarai News: बेगूसराय में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, एक

24-05-2023 7:05 PM
बेगूसराय में विवाहिता ने की आत्महत्या: फंदे से लटकता मिला शव, पति

बेगूसराय में विवाहिता ने की आत्महत्या: फंदे से लटकता मिला शव, पति

21-05-2023 8:18 PM